May 5, 2024

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Faridabad/Alive News: बल्लबगढ विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की सेक्टर 11 में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने की। मूलचंद शर्मा ने भविष्य में होने वाले शहरी निकाय चुनावों को लेकर मंथन किया।

इस बैठक में कल 12 फरवरी 2022 से निवर्तमान पार्षदों के सफल 5 सालों की बधाई दी और उन्हें बुक्का तथा शॉल भेट कर उनके 5 साल के कार्यकाल की विदाई पर सम्मान किया। बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ विधानसभा के कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार के 7 सालों में विकास कार्यो पर चर्चा की।

परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने इसके अतिरिक्त शहरी निकाय चुनावों को लेकर मंथन किया। यही नही हर बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा तभी भाजपा संगठन मजबूत होगा।