March 29, 2024

भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेश नम्बरदार ने की संगठनात्मक नियुक्तियां

Faridabad/Alive News : आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यलय सेक्टर-11 पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष नरेश नम्बरदार की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई . बैठक में नरेश नम्बरदार ने अपनी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले में धरमबीर प्रधान, अमित कौराली व अमरपाल गहलोत को जिला उपाध्यक्ष, अनिल बेनीवाल को जिला सचिव, सुनील तंवर को जिला आईटी व सोशल मिडिया प्रमुख,जीतराम को जिला सह आईटी व सोशल मिडिया प्रमुख नियुक्त किया वहीँ मंडल का विस्तार करते हुए आनन्द स्वरूप को बडखल मंडल अध्यक्ष,अनिल कुमार को पाली मंडल अध्यक्ष,जानकी प्रसाद को सीही मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर ऋषि दयाल को एन.एच मंडल अध्यक्ष,करन सिंह को अजरौंदा मंडल अध्यक्ष,लेखचंद को सीकरी मंडल अध्यक्ष,मुकेश सिंघल को सेहतपुर मंडल अध्यक्ष,प्रवीण चौधरी को मेवला मंडल अध्यक्ष,अरुण पहलवान को तिगांव मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है |

ज़िला व मंडल की घोषणा करते हुए ज़िला अध्यक्ष नरेश नम्बरदार ने कहा की इन नियुक्तियों से फ़रीदाबाद ज़िले में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी और संगठन के विस्तार को गति मिलेगी I जिले की कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से जिले व प्रदेश में चल रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक व खासकर एससी समाज के लोगों तक इन योजनाओं को पहुँचाने में मदद मिलेगी I नरेश नम्बरदार ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक स्तम्भ है इसीलिए हमें संगठन को मजबूत रखने के लिए अपना श्रेष्ठ व योग्यतम योगदान देना है ताकि पार्टी को गति मिल सके और फरीदाबाद जिले में संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके एवं अनुसूचित समाज के लोगों को और अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जा सके |

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आर एन सिंह ने सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन की रीती निति के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर भाजपा जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, जगदीश कुमार जिला महामंत्री,अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष,सुभाष गहलोत जिला सचिव,राजकुमार अहरिया जिला सचिव,सुनील कुमार जिला मीडिया प्रभारी,राजकुमार गौतम कोषाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व मंडल के अध्यक्ष एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहे |