September 28, 2024

बीजेपी नेता ने कांगेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के भतीजे भानु प्रताप पर बूथ कप्चरिग और हमला करने के लगाए आरोप!

Faridabad/Alive News: बीजेपी नेता एवं वार्ड 24 से निवर्तमान पार्षद सोमलता भड़ाना के पति रविकांत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बूथ कप्चरिग और हथियार से हमला करने का प्रयास का आरोप लगाया। रविकांत ने यह आरोप प्रेसवार्ता कर लगाए। उन्होंने इसकी शिकायत थाना पल्ला पुलिस को दी है।

प्रेसवार्ता में रविकांत भड़ाना ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तेजधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि वह अपनी जान बचाकर भाग निकले। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब अगवानपुर के जे.पी स्कूल पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो करीब 20 से 25 कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ पर पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने टेंट को उखाड़ने और पर्चियां बांटने वाले स्टॉल को हटवाने का प्रयास किया। साथ ही छोटे छोटे बच्चों से बदतमीजी का भी आरोप लगाया। जिसके बाद बूथ पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने वहां से बूथ हटवाकर दूसरी जगह शिफ्ट करवा दिया। उग्र लोगों ने तेजधार दार हथियार निकाला और उनका पीछा करने लगे। उन्होंने पोलिंग स्टेशन में जाकर जान बचाई और जब तक पुलिस नहीं आई तब तक वह वहीं छुपे रहे। उन्होंने बताया कि वह पोलिंग स्टेशन पर कब्जा करना चाहते थे।

रविकांत भड़ाना का कहना था कि उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दे दी है. उन्होंने अपनी शिकायत में रामकुमार भड़ाना, महेंद्र प्रताप के भतीजे भानु प्रताप, मणिकांत मिश्रा और पवन नागर पर उक्त आरोप लगाये है। रविकांत का पुलिस पर आरोप था कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के बाद भी उक्त लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। उधर, पल्ला थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को रविकांत की ओर से शिकायत मिली, उसके बाद झगड़े की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा मतदान केन्द्र पर पुरी सुरक्षा थी। मतदाताओं को कोई अव्यवस्था नही हुई और ना ही रिटर्निंग अधिकारी से बूथ की कोई शिकायत मिली।