March 7, 2026

बीजेपी बिहार में बड़ी जीत की ओर, सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर क्या बनाएगी अपना पहला सीएम

Bihar/Alive News: बिहार में बीजेपी बड़ी पार्टी बनने की ओर से अग्रसर है। इस रेस में उसका मुकाबला अपने सहयोगी जेडीयू से है, जो दूसरे नंबर पर है। आरजेडी तीसरे स्थान पर नजर आ रही है। इन तमाम आंकड़ों में बड़ी पार्टी बनती आ रही बीजेपी के लिए सीएम की कुर्सी दूर ही नजर आ रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का रुझान आने लगे हैं। एनडीए पांचवी बार लगातार सत्ता के करीब पहुंचती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर आगे है, जबकि दूसरे नंबर पर 60 सीटों के साथ जेडी यू है। तेजस्वी यादव के हाथ से कुर्सी फिसल रही है। अगर रुझान नतीजों में बदले एनडीए करीब 150 सीटों तक पहुंच रही है। खास यह है कि तमाम आकलनों को दरकिनार करते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर है। मगर सवाल है कि बीजेपी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर क्या अपना पहला सीएम बना पाएगी या नीतीश कुमार के सहयोगी ही बनी रहेगी।