March 7, 2026

बिजली दामों की बढ़ोतरी का फैसला वापस ले भाजपा सरकार

Chandigard/Alive News : विपक्ष की भूमिका से कांग्रेस गायब, फील्ड में उतरकर जनता की आवाज बन रही जेजेपी – दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी गरीब, युवा, किसान, कमेरे वर्ग की आवाज को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के साथ पुराने और नए साथी निरंतर जुड़ रहे है, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा सरकार की नीतियों से लोग परेशान है। दिग्विजय ने यह भी कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के कारण कांग्रेस विपक्ष की भूमिका से गायब नजर आ रही है, वहीं जेजेपी फील्ड में उतरकर जनभावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ रही है।

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार हरियाणा की तरक्की की दिशा में कोई नए कदम उठाने की बजाय आम लोगों से पैसे लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भय के साये में जीने को मजबूर लोगों को सरकार ने अब बिजली के दामों में प्रति यूनिट 40 पैसे तक की बढ़ोतरी करके बड़ा झटका दिया है। दिग्विजय ने कहा कि सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने का काम किया है। दिग्विजय ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को बिजली दामों की बढ़ोतरी के फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए अन्यथा सरकार के इस फैसले के खिलाफ जेजेपी बड़ा आंदोलन करेगी। शनिवार को दिग्विजय चौटाला युवा जोड़ो अभियान के तहत फतेहाबाद जिले में पत्रकारों से रूबरू थे

एचएयू छात्रों के मामले में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमने छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए बड़ा आंदोलन किया था और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर सरकार को झुकने पर मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि एचएयू के छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हम पूरी तरह विद्यार्थियों के साथ है और छात्र अपने हकों के लिए संघर्ष जारी रखें क्योंकि संघर्ष से ही न्याय मिलेगा। युवा जोड़ो अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचने पर युवाओं द्वारा दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अनेक युवाओं ने जेजेपी ज्वाइन की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।