May 6, 2024

भाजपा सरकार केवल नारियल फोडऩे व घोषणाओ में है व्यस्त : गिराज शर्मा

Faridabad : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ आप नेता गिर्राज शर्मा ने हिसार रैली एवं रोड शो को मिल रही अपार सफलता पर अशोका इन्कलेव स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को लड्डू वितरित किये।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए गिर्राज शर्मा ने कहा कि हिसार रैली व रोड शो को मिल रही अपार सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव के मूड में है।

और वह ‘आप’ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों व योजनाओं को जनता बखूबी समझ चुकी है। और उस पर अपनी आस्था भी जता रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता को केवल चुनावों का इंतजार है और वह चुनावो में पूर्ण बहुमत से हरियाणा में भी ‘आप’ की सरकार बनायेंगे।

गिर्राज शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री, सांसद व विधायक केवल और केवल नारियल फोडऩे में व्यस्त है। उसके बाद काम हो या नहीं हो उनका इससे कोई मतलब नही है वह केवल कामो का नारियल फोड़ कर वाहवाही लूटने का काम कर रहे है।

आम जनता को आज मूलभूत सुविधाओ की जरूरत है जैसे पीने का पानी, सीवर जाम जैसी समस्या से निजात सुंदर सडक़े, गलियां पक्की सहित अन्य कई ऐसी जरूरत है जिससे जनता को रोजाना रूबरू होना पड़ता है। परंतु भाजपा सरकार केवल और केवल नारियल फोडऩे व घोषणाओ में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली में बिजली इतनी सस्ती दे रखी है कि हर व्यक्ति खुश है। और हरियाणा में बिजली के रेट इतने ही बड़े है कि आम व्यक्ति तो अपनी तनख्वाह ही बिजली बिल को भरने में गवां रहा है। साथ ही आज अपराध बढ़ रहे है, युवा बेरोजगार हो रहे है, महिलाएं अपने आपको असुरक्षित समझ रही है तो ऐसी सरकार का क्या लाभ।

गिर्राज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह ‘आप’ की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाये और ‘आप’ को मजबूत बनाये।
इस अवसर पर विद्यासागर, इमरत खान, भगवान दास, मोहित गुप्ता, किशन चंद, विरेन्द्र कौशिक, अनिल बंसल, पवन शर्मा, अनिल पांचाल, रफीक खान, राजू, कमलेश राठौर, सुमित शर्मा, मा. देवेन्द्र, राधेश्याम, सन्तोष शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।