April 30, 2024

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: विजय प्रताप  

Faridabad/Alive News: 1 मई को मैट्रो ग्रार्डन एनआईटी दशहरा मैदान में होने वाली  विपक्ष आपके समक्ष रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप  सिंह उपस्थित थे।

विजय प्रताप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रतिपक्ष नेता चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा पूरे हरियाणा के प्रत्येक जिले में विपक्ष आपके समक्ष रैली कर भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इसी कड़ी में चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने फरीदाबाद जिले में बडख़ल विधानसभा में विपक्ष आपके समक्ष रैली करने का जिला फरीदाबाद के कांग्रेसी नेताओं को मौका दिया है उन्हें तो केवल नमित बनाया गया है सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाए।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राहुल सरदाना, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष सागर कौशिका, नीरज गुप्ता, सुदेश डागर, अनिल पोसवाल, जोगिन्द्र डागर, विनोद डागर, राजू धारीवाल, जगदीश पार्षद,  अश्वनी कौशिक, उमेश कौशिक, गंजना लाम्बा, राहुल , धन सिंह, केसर, संतराम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।