November 3, 2026

जरूरतमंद बच्चों को बांटी साइकिल और चप्पलें, गीतों से मनाया दिवाली का उत्सव

Faridabad/Alive News: सेक्टर-15 स्थित गीता कुटीर में सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद बच्चों के लिए हरियाणा दिवस और दिवाली समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 45 बच्चों को साइकिल और चप्पलें वितरित की गईं। बच्चों ने राम भक्ति के गीत गाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया।

ट्रस्ट के सुभाष चंद्र वर्मा और संस्थापक प्रतिमा गर्ग ने बताया कि संस्था की ओर से नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन दी जाती है। बच्चों के मनोरंजन और सर्वांगीण विकास के लिए सप्ताह में एक दिन खेल गतिविधियां कराई जाती हैं। इसके अलावा साल में एक बार बच्चों को दिल्ली भ्रमण पर ले जाया जाता है और जरूरतमंद बच्चों को साइकिल भी दी जाती हैं। कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर देशवाल, मनोहर पूनियानी, राजीव अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।