Faridabad/Alive News: मध्य प्रदेश में आयोजित हुई अखिल भारतीय 23वीं राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता एंव मालवा नृत्य महोत्सव में फरीदाबाद की रहने वाले भाव्या शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाव्या ने कथक सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। भाव्या के परिजनों ने बताया कि वे डीएवी पब्लिक स्कूल में बारहवीं की छात्रा है। पढ़ाई के साथ ही वे कथक में अपने हुनर को प्रदर्शित कर रही है। इससे पहले भी कई इवेंट में अपनी प्रस्तुति के जरिए कई पदक अपने नाम किए है।
भाव्या शर्मा ने कथक में सिल्वर मेडल जीता

