March 7, 2026

सीनियर श्रीराम स्कूल में कौशल बोध प्रशिक्षण सत्र का आयोजन, 80 से अधिक शिक्षकों ने लिया भाग

Faridabad/Alive News: जवाहर कॉलोनी स्थित सीनियर श्रीराम मॉडल हाई स्कूल में 4 फरवरी को कौशल बोध विषय पर एक प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद और एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से लगभग 80 शिक्षक और प्रधानाचार्य शामिल हुए।

कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. अमृता ज्योति तथा विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल विक्रम सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिला। सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया और सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर स्किल डेवलपमेंट के डायरेक्टर बसवजीत साहा, राजीव पांडेय और आर.पी. सिंह के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया। उनके मार्गदर्शन और उपलब्ध कराई गई सामग्री से यह प्रशिक्षण सत्र व्यवस्थित और सफल रहा।

कार्यक्रम के आयोजन में पल्लवी मैडम का सहयोग भी सराहनीय रहा, जिन्होंने समय पर सामग्री उपलब्ध कराकर पूरे सत्र को सहज और सुचारु बनाया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन डॉ. ज्योति शर्मा और डॉ. ज्योति कोहली ने किया। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बताया कि कक्षा में कौशल बोध को कैसे सरल, रोचक और प्रभावी ढंग से पढ़ाया जा सकता है।

कुल मिलाकर यह प्रशिक्षण सत्र शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए एक उपयोगी और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।