Faridabad/Alive News: सट्टा खाई करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत अपराध शाखा भूपानी की टीम ने एक व्यक्ति को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2,200 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा भूपानी को गुप्त सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़-मोहन रोड पर शारदा राठौड़ ऑफिस के पास एक व्यक्ति सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुभाष कॉलोनी निवासी तेजपाल को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 2,200 की नकदी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

