May 3, 2024

अनार खाने के फायदे, पढ़िए खबर

Health/Alive News: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के स्तर में भी बदलाव होता है। ऐसे में उन्हें उचित खान-पान की ज़रूरत पड़ती है। एक्सपर्ट्स भी महिलाओं को उम्र के हर पड़ाव पर अपने लिए ऐसी डाइट चुनने की सलाह देते हैं जिससे उनके शरीर को पर्याप्त न्यूट्रिशन मिल सके और शारीरिक कमजोरी या पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से राहत पाना आसान हो सके। महिलाओं के लिए ऐसा ही एक पौष्टिक फूड है अनार जिसके सेवन से महिलाओं को ना केवल शक्ति मिलती है बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कई कॉमन समस्याओं से नेचुरली राहत पाने में भी सहायता होती है।

अनार का सेवन शरीर के लिए होता है फायदेमंद

पोषक तत्वों से भरपूर होता है अनार जिसमें विटामिन सी जैसे स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट्स से लेकर फाइबर, पोटैशियम, फॉलिक एसिड और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को नरिश करते हैं।
अनार का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों को चमकदार बनाए रखने और कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है।

नियमित रूप से अनार के रस का सेवन करने से कैंसर और डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
अनार के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कंपाउंड होते हैं। ये कंपाउंड शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जो गठिया, कैंसर और अल्जाइमर सहित विभिन्न पुरानी बीमारियों से जुड़ा होता है।

फाइबर से भरपूर होने की वजह से अनार का रस पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी होता है। फाइबर मल त्याग को नियंत्रित करने, कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है।
अनार का रस आपके दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर कम करने, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और आपके पूरे हार्ट फंक्शन में सुधार करने में मदद कर सकता है।

नोट:अलाईव न्यूज इस खबर की पुष्टी नही करता। कोई भी परेशानी होने पर डाॅक्टर से संर्पक करे।