September 30, 2026

मनोरंजक गतिविधियों से बीबीए  स्टूडेंट  में निखरी प्रबंधकीय क्षमता  

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी कॉलेज में व्यवसाय प्रशासन विभाग और हैप्पीनेस क्लब की ओर से बीबीए प्रथम वर्ष के स्टूडेंट के लिए प्रबंधन खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। तीन सप्ताह के इंडक्शन कार्यक्रम के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में 93  स्टूडेंट ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से  स्टूडेंट को टीमवर्क, संचार, नेतृत्व, रचनात्मकता, समन्वय और निर्णय लेने जैसे प्रबंधकीय कौशल विकसित करने का अवसर मिला। मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी प्रियंका दलाल ने  स्टूडेंट  को सरकारी योजनाओं और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र कुमार ने स्टूडेंट के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।