September 27, 2026

बांग्लादेश : रोहिंग्या कैंप पर हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, सात लोगों की गयी जान

New Delhi/Alive News : रोहिंग्या कैंप में शुक्रवार को बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी गई। इस हमले में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला रोहिंग्या कैंप स्थित मदरसे पर किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

जानकारी के मुताबिक हमला सुबह-सुबह चार बजे किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को हमलावर के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। इसके बाद से लगातार पुलिस कैंपों में छापेमारी कर अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।