Faridabad/Alive News: आगामी 15 नवंबर को जिला उपायुक्त कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जाने वाले “वोट चोर गद्दी छोड़” प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर चौधरी उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन से हुई।
प्रभारी सुधीर चौधरी ने कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि जनता अब बीजेपी सरकार की सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा चुनाव में बीजेपी ने “वोट चोरी” कर सत्ता हासिल की और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भरोसा दिलाया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।
इस अवसर पर मास्टर ऋषिपाल, जगत सिंह नागर, अशोक रावल, योगेश ढींगड़ा, राजेंद्र चपराना, अनिल शर्मा, गौरव ढींगरा, विनोद कौशिक, डॉ. सौरभ शर्मा, सुमित भाटिया, सुनीता फागना, रेनू चौहान सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

