Faridabad/Alive News: मलेरना रोड बल्लभगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह मे विद्यालय समिति के मुख्य सदस्य सबरजीत सिंह फौजदार एवं उनकी पत्नी प्रकाशी देवी, राजेंद्र सिंह, रविंद्र फौजदार, संगीता सिंह, तरुण फौजदार तथा दीपमाला सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपायुक्त राजकुमार वालिया का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से किया गया।
पुलिस उपायुक्त राजकुमार वालिया ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है और किसी भी देश और समाज की प्रगति शिक्षा के माध्यम से ही होती है उन्होंने कहा कि बच्चों ने विज्ञान, संस्कृति और योग पर बहुत अच्छे कार्यक्रम किए हैं जो की जागरूकता लाने के लिए आवश्यक है विद्यालय की और आज उनके स्कूल के दिनों की याद भी ताजा हो गई है।
स्कूल की प्रधानाचार्या रंजना सोबती ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के बेहतर परीक्षा परिणाम और खेलकूद की प्रगति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राएं आईआईटी जैसी संस्थाओं में प्रवेश पा रहे हैं और उन विद्यार्थियों को आज कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।
वार्षिक उत्सव समारोह में स्कूल के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और देशभक्ति के मन मुग्ध करने वाले कार्यक्रम पेश किया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए करो योग रहो निरोग कार्यक्रम में योग की बहुत बेहतर प्रस्तुति पेश की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, समूह नृत्यों एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
मुख्य अतिथि द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024–25 की वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया जिसमें कक्षा 10वीं में प्रथम मोहित सिंह, द्वितीय सैनी, तृतीय माही गुप्ता रहे, जबकि कक्षा 12वीं के वाणिज्य वर्ग में प्रथम अंजली, द्वितीय काव्या, तृतीय अंजली तथा विज्ञान वर्ग में प्रथम याशिका, द्वितीय रिशिका कटारिया एवं तृतीय दीपांशु शामिल है।
इसके अतिरिक्त नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।विद्यालय में 15 वर्षों से अधिक सेवा देने वाले शिक्षकों— कविता शर्मा, मनोज, देवराज, कृष्णा शर्मा तथा कर्मचारियों में विश्वंभर रावत एवं अमरावती को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना सोबती ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में एआई, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन संगीता, प्रियंम पांडेय, भारती एवं प्रशांत भावना ने किया।

