May 20, 2024

संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Faridabad/Alive News: संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गए। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि संविधान और संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

भारतीय संविधान में प्रस्तावना का विचार अमेरिका के संविधान से, प्रस्तावना की भाषा को ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिया गया है। प्रस्तावना की शुरुआत हम भारत के लोग से शुरू होती है और 26 नवंबर 1949 अंगीकृत पर समाप्त होती है। 1976 में 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा प्रस्तावना में संशोधन किया गया था जिसमें तीन नए शब्द- समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और अखंडता को जोड़ा गया। अब तक प्रस्तावना में यद्यपि एक ही बार संसोधन हुआ है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, जसबीर सिंह, अजय गर्ग, पूनम रोहिल्ला और अध्यापिका गीता ने जूनियर रेडक्रॉस, ब्रिगेड सदस्यों द्वारा आयोजित आम बैठक में सभी सदस्यों को संबोधित किया और बच्चों द्वारा पोस्टर और पेंटिंग के माध्यम से संविधान दिवस पर दिए गए संदेशों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम संयोजन में गीता, अजय गर्ग, जसबीर, पूनम रोहिल्ला सहित सभी का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि बालिकाओं ने संविधान में देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के निहित अधिकारों का वर्णन किया। प्राचार्य मनचंदा ने सभी अध्यापकों और आम सभा में सम्मिलित सभी प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया।