March 8, 2026

डी.ए.वी कॉलेज में स्टेम सेल डोनेशन पर जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान आयोजित

Faridabad/Alive News: डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज की एन.एस.एस. (बॉयज़ और गर्ल्स यूनिट) ने दात्री ब्लड स्टेम सेल डोनर्स रजिस्ट्री, चेन्नई के सहयोग से कॉलेज सभागार में मंगलवार को स्टेम सेल डोनेशन जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में कुल 110 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपना पंजीकरण किया और लार के नमूने दान किए। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन रक्षक पहलों में योगदान की भावना को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल युवाओं में जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में मूल्यों को भी सशक्त बनाती हैं। दात्री के वरिष्ठ प्रबंधक योगेश मल्होत्रा और प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को स्टेम सेल डोनेशन की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा जीवन रक्षक पहल के रूप में इसकी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. जितेन्द्र ढुल (बॉयज़ यूनिट) और कविता शर्मा (गर्ल्स यूनिट) ने युवाओं को स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।