Faridabad/Alive News: पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि 1 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की पुलिस ने ब्रिजेश (33), निवासी गांव नीमका को अग्रवाल धर्मशाला, बल्लभगढ़ के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में ब्रिजेश ने बताया कि उसने यह हथियार और कारतूस 50 हजार रुपये में किसी अनजान व्यक्ति से खरीदे थे। आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

