August 25, 2026

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में ‘एआईएसएलए-2026’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवीन सेवाएं एआईएसएलए-2026” के प्रथम दिवस पर विशेषज्ञों ने शिक्षा और पुस्तकालय सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उचित एवं नैतिक उपयोग पर अपने विचार रखे। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथियों, वक्ताओं व देश-विदेश […]

आयुष्मान योजना का लाभ लेने में बाधा: दो लाख लोग अब भी वंचित, अस्पताल में प्रिंटर तक नहीं

Faridabad/Alive News: जिले में करीब दो लाख लोग अभी भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। जिन लोगों के कार्ड बन चुके हैं, उन्हें भी कई बार निशुल्क इलाज लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि बादशाह खान सामान्य अस्पताल में आयुष्मान केंद्र […]

मुजेसर फैक्ट्री अग्निकांड: झुलसे सब इंस्पेक्टर रवि कुमार का निधन, मृतकों की संख्या चार पहुंची

Faridabad/Alive News: मुजेसर गांव स्थित फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे पुलिस सब इंस्पेक्टर रवि कुमार का शनिवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सब इंस्पेक्टर रवि कुमार हरियाणा के कैथल जिले के क्योड़क गांव के निवासी […]

अरावली में जंगली जानवरों की सही संख्या पर संशय, 2017 के बाद नहीं हुआ सर्वे

Faridabad/Alive News: अरावली जंगल क्षेत्र में जंगली जानवरों की वास्तविक संख्या को लेकर वन विभाग के पास पुख्ता आंकड़े मौजूद नहीं हैं। इसकी मुख्य वजह वर्ष 2017 के बाद से किसी विस्तृत वैज्ञानिक सर्वे का न होना है। विभाग के पास यह स्पष्ट जानकारी भी नहीं है कि पिछले वर्षों में जंगल क्षेत्र कम होने […]

सूरजकुंड रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर: बैंक के रीजनल मैनेजर की दर्दनाक मौत, चालक फरार

Faridabad/Alive News: शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सूरजकुंड रोड पर तेज गति से आ रही इग्निस कार की टक्कर से स्कूटी सवार तरुण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वह आईसीआईसी बैंक में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और सेक्टर-23 संजय कॉलोनी के निवासी […]

फोटो : नगर निगम कार्यालय

“समाधान से विकास-2021” की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने लाइसेंस एवं सीएलयू मामलों में लंबे समय से लंबित बाह्य विकास शुल्क की वसूली को गति देने हेतु एकमुश्त समाधान योजना “समाधान से विकास-2021” की अवधि को अब 31 मार्च 2026 तक कर दिया है। नगर निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय […]

परीक्षा को दबाव नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और मेहनत को परखने का अवसर समझें: राजेश भाटिया

Faridabad/Alive News: श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट सफलता की कामना से विधिवत हवन–यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस […]

सेक्टर-80 प्लॉट विवाद: हाई कोर्ट से अलॉटियों को राहत, 18 मार्च तक कार्रवाई पर रोक

Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-80 में प्लॉटिंग विवाद को लेकर प्लॉट होल्डर्स को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HSVP) द्वारा किए गए अलॉटमेंट के मामले में प्लॉट धारकों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब इस मामले की अगली […]

सूरजकुंड मेले में घायलों की मदद करने वाले पुलिसकर्मी और सड़क हादसे में घायल अधिकारी सम्मानित

Faridabad/Alive News: पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता ने कर्तव्य निभाते हुए घायल हुए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान सूरजकुंड मेले में झूला गिरने की घटना के दौरान बचाव कार्य में घायल हुए पुलिसकर्मियों और साइबर ठगी के आरोपी को पकड़कर लाते समय सड़क दुर्घटना में घायल टीम को दिया गया। मेले के दौरान राहत-बचाव […]

युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान का हक मार रही भाजपा सरकार – दिग्विजय चौटाला

Chandigarh/Alive News: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान का हक छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कभी सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी तो कभी बुढ़ापा पेंशन में कटौती कर सरकार युवाओं और बुजुर्गों के साथ अन्याय कर रही […]