March 7, 2026

चोरी से रोका तो कर दिया हमला: दो युवकों को बुरी तरह पीटा, एक की हालत गंभीर

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सेक्टर 32 डीएलएफ इलाके में एक स्टोर में हड़कंप मच गया जब चोरी रोकने पर दो युवकों पर हमला कर दिया गया। यह घटना राजीव नगर के पास हुई, जहां एक स्टोर में स्विगी और जोमैटो के लिए काम करने वाले युवक नीरज और पुष्पेंद्र ने एक युवक को चोरी करने से रोका।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक प्रियांशु कुछ दिन पहले ही काम पर आया था। जब नीरज और पुष्पेंद्र ने उसे चोरी करने से मना किया, तो वह कुछ और लोगों के साथ स्टोर में वापस आया और दोनों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया।

हमले में नीरज और पुष्पेंद्र को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमला करने वालों की संख्या करीब 20–22 बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।