Noida/Alive News: विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद कानून संकाय के पीएचडी शोधार्थी शुभम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में उसके प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई प्राक्टर कार्यालय को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है।
विश्वविद्यालय प्राक्टर के द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 10:30 बजे उमंग भवन में हुई। इसमें कानून संकाय के पीएचडी शोधार्थी शुभम सिंह पर दुर्व्यवहार और प्रोफेसर के साथ शारीरिक मारपीट का आरोप है। शुभम सिंह शैक्षणिक सत्र 2024-25 (फेज-2) में कानून संकाय में पीएचडी में दाखिल हुआ था।
शोधार्थी को कानून संकाय से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया
प्रॉक्टर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद शोधार्थी को कानून संकाय से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही डीयू अधिनियम, 1922 की आर्डिनेंस एक्सवी-बी के तहत उसके विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है।

