Faridabad/Alive News : केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सेक्टर-19 स्थित एक निजी स्कूल परिसर में ‘आरोग्यवन’ का शुभारंभ किया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने पंचतत्व पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती का समाधान नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने में है। मिशन लाइफ के तहत ऊर्जा, जल व भोजन संरक्षण, ठोस व ई-वेस्ट प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण व एआई आधारित प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर डीसी आयुष सिन्हा, एसडीएम त्रिलोक चंद सहित अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे।

