Delhi/Alive News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना का ऑपरेशन महादेव जारी है। एनकाउंटर में पहलगाम हमले के 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने बताया- सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत लिदवास इलाके में आतंकियों से संपर्क हुआ है। सेना के अधिकारियों ने कहा- श्रीनगर के हरवान इलाके में डाचीगाम नेशनल पार्क के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है।
खुफिया जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

