March 8, 2026

पटाखे बजाने पर हुई कहासुनी, मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी

Faridabad/Alive News: थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दयालपुर निवासी अभिषेक ने शिकायत दी थी कि 15 अगस्त को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय दो लड़के मोटरसाइकिल से पटाखे बजाते हुए वहां से गुजरे। अभिषेक ने उन्हें टोक दिया। इस बात की रंजिश रखते हुए दोनों लड़के रात को अन्य साथियों के साथ कार में आए और अभिषेक को जुन्दैडा गांव के पास रोककर उसके साथ मारपीट की। उनमें से एक ने देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी वहां से भाग गए। इस मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया।

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने योगेश, निवासी गांव बढरौला बल्लभगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वही घटना का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी और देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।

आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।