May 7, 2024

राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिए 28 मई तक करें आवेदन

Faridabad/Alive News : आजादी अमृत महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्यों हेतु पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, हरियाणा ने दर्शन लाल जैन राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। उक्त पुरस्कार चयनित उम्मीदवारों को 5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में वितरित किए जाएंगे। पुरस्कार से संबंधित विवरण विभाग की वेबसाइट http://harenvironment.gov.in/ पर भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयनित लोगों को दो पुरस्कार दिए जाएंगे और उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा 3 लाख रुपए और एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से पुरस्कृत की जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग, व्यक्ति, गैर सरकारी संगठन, स्कूल, कॉलेज और निजी संस्थाएं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण में अनुकरणीय कार्य किया है। वहीं इसके पात्र होंगे।

डीसी ने बताया कि दर्शन लाल जैन राज्य पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिए पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आमंत्रित नामांकन महानिदेशक, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कार्यालय, नंबर- 55-58, द्वितीय तल, सेक्टर-2, पंचकूला में या हार्ड कॉपी (पोस्ट/दस्ती) या ईमेल environment@hry.nic.in के माध्यम से 28 मई, 2022 को शाम 5 बजे से पहले भेज सकते हैं।