March 9, 2026

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

DC Fridabad Vikram Singh

Faridabad/Alive News: भारत सरकार ने “सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025” के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पुरस्कार उन लोगों, संस्थाओं और संगठनों को दिया जाएगा जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में शुरू किया गया है, जिन्होंने राज्यों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

उन्होंने बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक, संस्था या संगठन, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, उम्र या पेशे से जुड़ा हो, इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। नामांकन ऑनलाइन माध्यम से गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://awards.gov.in/Home/AwardLibrary पर 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं।

डीसी ने बताया कि विजेताओं का चयन एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा और राष्ट्रपति द्वारा उन्हें एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस पुरस्कार के लिए योग्य नामों का नामांकन जरूर करें, क्योंकि यह पुरस्कार देश में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है।