September 22, 2026

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की है।

उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आरंभ किए गए एकीकृत पोर्टल (अवार्डसडॉटजीओवीडॉटइन ) पर यह आवेदन किया जाएगा। वहीं डीसी ने कहा कि वे राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (अवार्डसडॉटजीओवीडॉटइन ) पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2023 के लिए पंजीकरण और आवेदन करें। ये उन आवेदकों पर भी लागू होता है। जिन्होंने पहले ही पुराने पीएमआरपीबी पोर्टल (एनसीए-डब्ल्यूसीडीडॉटएनआईसीडॉटइन ) पर आवेदन किया हुआ है।