Faridabad/Alive News : हरीयाणा काैशल विकास एवं औघाेगिक प्रशिक्षक संस्थान (आईटीआई ) के विभिन्न काेर्स में दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। छात्र 27 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेरिट कम सीट अलाटमेंट पहली सूची तीन जुलाई काे जारी हाेगी। पहले यह 30 जून काे आनी थी, जबकि 11 जुलाई काे दूसरी और 22 जुलाई काे तीसरे सीट अलाटमेंट सूची की जाएगी।
जिला के नाै आईटीआई की 2200 सीटाें पर दाखिला के लिए दाेबारा शेडयूल जारी किया गया है। पहली मेरिट कम सीट अलाटमेंट सुची जारी हाेने के बाद तीन से आठ जुलाई तक फिजिकल वेरिफिकेशन, फीस का भुगतान व सीटाें अलाटमेंट हाेगी। नाै जुलाई काे खाली साटाें की सुची प्रदर्शित की जाएगी।
11जुलाई काे दूसरी सीट अलामेटमेंट सुची जारी हाेगी। 15 जुलाई तक फिजिकल वेरीफिकेशन तथा फीस का भुगतान तथा सीट अलाटमेंट किे जाएगें। 16 खाली साटाें काे प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं तीसरी सीट अलाटमेंट सुची 22 जुलाई काे जारी की जाएगी। 27 जुलाई तक फिजिकल वेरीफिकेशन तथा फीस जमा हाेगी। इस संबंध में सभी आइटीआइ के प्रधानार्चाय काे सुचित कर दिया गया है।
आईटीआई में में दाखिला के लिए आवेदन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इससे उन छात्राें काे राहत मिली है जाे किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए थे। आईटीआई में आवेदन संबंधित जानकारी आनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र आईटीआई में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं।
- नाेडल प्रधानाचार्या आईटीआई फरीदाबाद

