April 28, 2024

स्कूली छात्रों से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील : डॉ. भारद्वाज

Faridabad/Alive News : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सतयुग दर्शन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. देव प्रकाश भारद्वाज ने बच्चों को चीन की साजिश के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि चीनी हिंदू भाई-भाई का नारा देकर पीठ में छुरा घोंपने वाला चाईना अब भारत के बाजारों पर कब्जा कर आर्थिक व्यवस्था को चौपट करना चाहता है, इसलिये स्वदेशी जागरण मंच ने राष्ट्रहित में पूरे देश प्रदेश में चाईना का बहिष्कार करो और इंडिया को अपनाओ जनजागरण पखवाडा चलाया हुआ है।

कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज ने कहा कि हमारे देश के पडोसी देश हमारे खिलाफ आए दिन षड्यंत्र रचते रहते हैं। पाकिस्तान सीमा पार से आतंकतवादियों के साथ गठजोड़ कर हमारे यहाँ दहशत फ़ैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ता वहीं दूसरा पडोसी देश चाइना जो धोखे से हमारे युवाओं को भर्मित कर हमारे स्वस्थ के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करने की मुहिम चलाए हुए है।

देव प्रसाद भारद्वाज ने स्कूली बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे संकल्प लें कि इस दीवाली चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी चीजों के साथ त्यौहार मनाएंगे। भाजपा नेता संजय कौशिक ने भी अपने संबोधन में बच्चों की संकल्प दिलाया कि इस दीवाली सभी स्वदेशी वस्तुओं के साथ मनाएं।

स्कूल प्राचार्य डॉ एस भारद्वाज ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना है और चायनीज चीजों का बहिष्कार करना है।