Mahendragarh/Alive News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। 16 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
2012 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार, जो अब तक महेंद्रगढ़ (नारनौल) में उपायुक्त (DC) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब वित्त विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
वहीं, 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अनुपमा अंजलि को महेंद्रगढ़ का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे पहले फरीदाबाद में HSVP (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) में प्रशासक और शहरी संपदा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।
सरकार ने सभी अधिकारियों को अपने नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से जिले में विकास कार्यों को और तेजी मिलेगी।

