March 8, 2026

फरीदाबाद में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत, सेवा सप्ताह के तहत हुआ शुभारंभ

Faridabad/Alive News: सेवा सप्ताह के अंतर्गत फरीदाबाद में एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की गई। इस मौके पर मेयर कैंप ऑफिस में एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने की।

बैठक में नगर निगम पार्षद मनोज नासवा, एमओएच डॉ. नितेश, आईएमए फरीदाबाद के अध्यक्ष डॉ. राजीव गुम्बर, सचिव डॉ. अनुज धिंगरा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ललित हसीजा, पीएफए संगठन के प्रतिनिधि, वेटनरी डॉक्टर, पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट्स और नगर निगम अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने नगर निगम के साथ मिलकर सामुदायिक कुत्तों को रेबीज से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य फरीदाबाद को रेबीज मुक्त शहर बनाना है।

महापौर ने अपील की कि – “आइए हम सब मिलकर फरीदाबाद को रेबीज मुक्त बनाने का संकल्प लें, आवारा पशुओं की देखभाल करें और सामुदायिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें।”