May 17, 2024

एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर-की जारी, तीन जनवरी तक चुनौती देने का मौका

New Delhi/Alive News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 में किया गया था। अंतरिम उत्तर कुंजी के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। 

एमपीएससी आंनसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर ‘लेटेस्ट अपडेट सेक्शन’ पर उपलब्ध राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 – फर्स्ट आंसर की’ वाले लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। आंसर की डाउनलोड करने के लिए इस फाइल को सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

रिजल्ट को 3 जनवरी तक दे सकते हैं चुनौती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 04 दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी। अब इसकी अंतरिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इस आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। आंसर की को चुनौती देने के लिए 03 जनवरी, 2022 तक का समय है। 
 
सरकारी नौकरी महाराष्ट्र राज्य सेवा के इन पदों पर होगी भर्ती
एमपीएससी के भर्ती अभियान के तहत महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक बेड़े में डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक आयुक्त राज्य कर, समूह विकास अधिकारी, सहायक निदेशक समेत विभिन्न 290 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार संबंधित अधिक विवरण एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर देख सकते हैं।