March 7, 2026

हेराल्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव, शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर

Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद गांव भूपानी सेक्टर-89 स्थित हेराल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक जनवरी को विद्यालय का वार्षिक उत्सव गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और लोक नृत्यों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों की प्रदर्शनी तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि रूप में सिंह नागर ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार ही मजबूत समाज की नींव हैं। उन्होंने विद्यालय को सीबीएसई की मान्यता दिलाने तथा विस्तार के लिए सरकार से एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया, जिससे विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों में उत्साह देखा गया।
विद्यालय चेयरमैन हरपाल सिंह यादव ने कहा कि संस्था का लक्ष्य बच्चों को संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानाचार्य नवदीप यादव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रधान हुकम चंद लाम्बा, रामरतन नरवत (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट), समाजसेवी कुसुम भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित