September 13, 2026

घर से नाराज होकर निकली किशोरी हुई लापता, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा

Faridabad/Alive News: पुलिस ने दो सप्ताह पहले लापता 15 वर्षीय किशोरी को उसके गांव से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी फरीदाबाद में अपने चाचा-चाची के साथ रहती है और बीते 2 दिसम्बर को घर में किसी को बिना कुछ बताये कहीं चली गयी थी।

परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी। पुलिस ने गुप्त सूत्रों व तकनीकी सहयोग से किशोरी का पता लगा लिया। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम उसके गांव गोछी पहुंची।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह चाचा-चाची से किसी बात पर नाराज होकर बिना किसी को कुछ बताये अपने गाँव चली गयी थी। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को थाना बुला लिया और कागजी कार्रवाई करते हुए किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया।