March 8, 2026

चार साल पहले हुई घोषणा, आज तक शुरू नहीं हो सका स्कूल भवन का निर्माण कार्य

Faridabad/Alive News : सीएम अनाउंसमेंट के चार वर्ष बाद भी सराय स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विघालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हाे सका है। आर्श्चय की बात ताे यह है कि शिक्षा विभाग अभी तक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से 1. 66 एकड़ जमीन ही नहीं खरीद पाया है। फाइलें उच्च अधिकारियों के दफ्तराें में मंजूरी के लिए इधर से उधर हाे रही हैं। ऐसे  में नुकसान छात्राें का हाे रहा है। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अनुसार कमरे न हाेने के कारण कक्षा से लेकर परीक्षा के आयोजन में परेशानी हाे रही है।

सराय स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहर के सबसे बड़े स्कूलाें की सूची में शामिल है। यहां पहली से 12वीं तक करीब 5000 छात्र पढ़ते हैं, जबकि कमरों की संख्या सिर्फ 50  है। स्कूल दाे शिफ्टों में संचालिक हाे रहा है। परेशान काे देखकर और प्रधानाचार्य व अध्यापकों की मागं पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 27 मार्च 2022 को करीब सात करोड़ की लागत से तीन मंजिला नया भवन बनाने की घाेषणा की। इसमें नया भवन निर्माण से लेकर मरम्मत कार्य शामिल था, लेकिन पहले से संचालित हाे रहे स्कूल के पास इतनी भूमि नहीं थी कि नया भवन बनाया जा सके। इसके बाद विभागीय अधिकारी जमीन तलाशने लगे। जमीन मिलने के कारण स्कूल का निर्माण कार्य आज भी अटका हुआ है।

भवन बनाने का बजट जारी, लेकिन अभी तक नहीं मिली जमीन  स्कूल से करीब 500 मीटर दूर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लगभग 1. 66 एकड़ जमीन है। जमीन खरीदने के लिए 11. 88 कराेड़ का बजट तैयार करके शिक्षा निदेशालय के फाइनेंस डिपाेर्टमेंट के पास फाइल भेजी गई है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिल सकी हैं। 27 फरवरी काे हरियाणा स्कूल शिक्षा परियाेजना परिषद के निदेशक जितेंद्र दहिया ने स्कूल , कक्षाओं और एचएसवीपी की जमीन का निरीक्षण किया था, जिसके बाद उम्मीद जागी की थी कि अब स्कूल काे जल्द नया भवन का इतंजार है।

प्लान में हाे सकता है बदलाव अधिकारियाें का कहना है कि स्कूल के भवन काे लेकर जमीन खरीदने के लिए बजट बनाकर भेजा गया था , लेकिन अभी तक मंजूरी नही मिल सकी है। खरीदने की बजाय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण काे स्कूल की जमीन पर तीन मंजिला भवन बनाकर देने और एचएसवीपी की जमीन पर पहली से बारहवीं तक का स्कूल बनाने के बारे में भी विचार किया जा रहा है। देखा जाए ताे अभी स्कूल के भवन के लिए खरीदी जा रही जमीन काे लेकर असमंजस्य की स्थिति है। फिलहाल स्कूल करना पड़ सकता है।

छात्राें की संख्या  के अनुसार कमरे कम हाेने की वजह से कक्षाएं आयोजित करने में परेशानी हाेती है। आने वाले दिनाें में सेट परीक्षांए प्रारंभ हाे जाएंगी ताे अधिक बढ़ जाएंगी। यदि नया भवन बन जाएगा ताे करीब पांच हजार छात्राें काे शिक्षा ग्रहण करने का और बेहतर माहाैल मिलेगा।
– रविंद्र कुमार मनचंदा,  प्रधानाचार्य, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विघालय।

स्कूल में नए भवन के निर्माण काे लेकर फाइलें उच्च अधिकारियों काे भेजी गई हैं। स्कूल शिक्षा परियाेजना परिषद दूारा निर्माण कराया जाना है। उच्च अधिकारियाें के अधिकारियाें जमीन खरीदकर नए भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। अभी काेई आदेश नहीं मिले हैं।
– डा।  मनाेज मितल, उप जिला शिक्षा अधिकारी।