Faridabad/Alive News: युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की।
इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली ताकत है और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के माध्यम से ही मजबूत भारत का सपना पूरा किया जा सकता है।
कार्यक्रम में युवाओं ने समाज सेवा, राष्ट्रहित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और देश व समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा फरीदाबाद के जिला महामंत्री मनीष यादव, जिला महामंत्री कंचन डागर सहित युवा मोर्चा की पूरी टीम और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

