June 30, 2026

DAV कॉलेज में निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News : लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिन पर डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज में निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डी.ए.वी. महाविद्यालय में मनाये जा रहें राष्ट्रीय एकता सप्ताह के अन्र्तगत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया वहीं राष्ट्रीय एकता पर निबन्ध लेखन का भी आयोजन महाविद्यालय के लाईबेरी रीडीज रुम में किया गया जिसमें कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया।

02-nov-photo-9

इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक मुकेश बंसल ने कॉलेज के प्राचार्य डा.सतीश आहूजा के साथ छात्रों का अवलोकन किया और उनकी हौसला अफजाई की। यहा पर प्रतियोगिता के समय डॉ.बबीता सिंह, डॉ.विजयवन्ती, प्रो.रवि कुमार, आनन्द सिंह, डॉ.आर.बी. सिंह उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका प्रो.आर.बी. सिंह व डा. बबीता सिंह ने निभाई।