April 24, 2024

एंबुलेंस चालक ने एक युवती और बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, दोनो गंभीर रूप से घायल

Faridabad Alive News: नीलम चौक स्थित एस्कॉर्ट फॉर्टिस अस्पताल के सामने तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने एक युवती और एक बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जब दोनों महिलाएं सड़क दुर्घटना की शिकार हुई उस दौरान उनके परिजन उनके साथ मौजूद थे। सड़क दुर्घटना में घायल महिलाओं को उपचार के लिए एस्कॉर्ट फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

संबंधित मामले को लेकर सड़क दुर्घटना में घायल महिला के परिजनों ने बताया कि उनका पूरा परिवार एस्कॉर्ट फॉर्टिस अस्पताल में पहले से भर्ती उनके रिश्तेदार ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसको देखने के लिए वे सभी अस्पताल जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने बेरहमी से दोनों महिलाओं को कुचल दिया। जिसमें उनकी एक 18 साल की बेटी और एक 65 साल की बुजुर्ग महिला शामिल है।

वही संबंधित मामले में कोतवाली जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि जिस एंबुलेंस ने दोनों महिलाओं को टक्कर मारी है। पुलिस ने उस एंबुलेंस को हिरासत में ले लिया है और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया है। लेकिन पुलिस जल्द ही एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लेगी।