Faridabad/Alive News : निवेश कर पैसे कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी ने खाता लेकर आगे दिया था।आरोपी एक जनरल स्टोर चलाता है। एक आराेपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि फेसबुक पर ठगों द्वारा उससे सम्पर्क किया गया। जहॉ पर उसे बातो में फंसा कर ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए विश्वास में लिया गया। शिकायतकर्ता को ठगों द्वारा बताया गया कि वे आईएनआर को यूएसटीडी में बदल कर निवेश करते है। जिसके बाद निवेश के लिए उसके पास एक लिंक भेज कर उससे लॉगिन करवाया गया। शिकायतकर्ता ने 2 लाख रूपये ठगों के पास भेज और यूएसटीडी में बदल कर निवेश करने को कहा। जिस पर ठगों द्वारा 4950 रूपये शिकायतकर्ता के खाता में लाभ के तौर पर भेजे और अधिक लाभ के लिए ज्यादा निवेश करने को कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने 20 लाख का निवेश किया। जिसके तुरंत बाद ठगों ने उसे ब्लॉक कर दिया। ऐसे करके ठगों ने 21लाख95 हजार 050रूपये की ठगी को अंजाम दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लियाकत अली निवासी गाँव रनियाला, फिरोजपुर झिरका, नूँह, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

