Faridabad/Alive News : सेक्टर-85 की पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक आरोपी सहित दो अंगूठी व चार जोडी टोपस बरामद किया। पुलिस3 ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया जानकारी कि सेक्टर 31 निवासी अपूर्व दास ने पुलिस को दी अपनी शिकायत आरोप लगाते हुए बताया कि 29 अप्रैल 2025 को जब वह काम से वापिस आया तो उसने पाया कि कोई नामालूम व्यक्ति घर का ताला तोडकर आभूषण व नगदी चोरी करके ले गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोल्डबंद निवासी अमित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित ने चोरीशुदा दो अंगुठी व 4 जोडी टोपस मामले में पहले गिरफ्तार चोर मूलचंद व बजरंग से एक लाख रूपये में खरीदे थे।

