Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एवीटीएस -1 की पुलिस ने नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही करते हुए 560 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 जनवरी को अपराध शाखा एवीटीएस -1 की पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए सेक्टर-22 निवासी उत्तम शर्मा (उम्र 24) को 560 ग्राम गांजा सहित चाचा चौक संजय एंक्लेव के पास से काबू किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तम शर्मा 560 ग्राम गांजा छह हजार रुपये में फरीदाबाद से खरीद कर लाया था। आरोपी 10वीं पास है व मजदूरी का काम करता है। आरोपी पर पूर्व में दो मामले एनडीपीएस को दर्ज है।

