Faridabad/Alive News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-18, निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत बताया कि 26 नवम्बर 2024 को उसे व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे मेंं एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसके बाद ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज और उसे टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा दिया। जहां पर उसको टास्क पूरा करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। फिर ठगो ने उसे कुछ टास्क दिये , जिसके बदले उससे टास्क के नाम पर 4,30,000 रुपये ऐठ लिए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश जिला बंदायु गांव नंगला जाटान निवासी बब्लू मीणा (26) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टेलिग्राम के माध्यम से ठगों के सम्पर्क में था, वह खाता लेकर आगे ठगों को देता था। वह B.A पास तथा बेरोजगार है।

