July 26, 2026

अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News; क्राईम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी निक्कू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नवीन नगर, दिपाली एनक्लेव निवासी निक्कू को बाईपास रोड़, सेक्टर-37, नजदीक ईको ग्रीन के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह करोल बाग दिल्ली में कपोडो की ड्राई क्लीन का काम करता है। उसे देशी कट्टा अगवानपुर के पास जंगल में एक प्लास्टिक बैंग में पड़ा मिला था।