March 8, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला एक आरोपी  गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-88, निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी 2024 को उसने फेसबुक पर एक शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट का एक लिंक देखा जिस पर उसने क्लिक किया तो वह व्हाट्सएप के जरिये “ज़ेड 22 ब्लैकरॉक स्टॉक पुल”अप नाम के ग्रुप में जुड़ गया। जिसके बाद वह 28 जनवरी 2024 तक उस ग्रुप में सभी की प्रतिक्रिया देखता रहा। उसके बाद उसने देखा कि उपरोक्त ग्रुप में लोगों के इन्वेस्ट किये हुये रुपये बहुत जल्द ही दो गुणा हो रहे थे। उसके बाद उसने भी ग्रुप में रुपये इन्वेस्ट करने की सहमति जताई। उसके बाद उसे दो अन्य व्हाट्सएप ग्रुप “वीआईपी पर्सनल विंडो 30″ और जी 111-एंजेल वन सर्विस ग्रुप” ग्रुपों में जोड़ा गया । उसके बाद उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया। जिसके बाद उसने विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उसने कुल 2,02,60,830 रुपये का निवेश किया। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुबई मरीना रेजीडेंसी इलीट निवासी भुपेश अऱोडा (उम्र 39) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दुबई में होटल किराये पर लेकर चलाता था और 20 दिन पहले ही इंडिया आया था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर खातों में आये पैसों को अलग-अलग माध्यम से ठगों के पास भेजता था।