March 8, 2026

ट्रैफिक बूथ में दिखा 8 फीट लंबा अजगर! पुलिसकर्मी के उड़े होश, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Faridabad/Alive News: आईएमटी चौक पर बने ट्रैफिक बूथ में शनिवार को सुबह 8 फीट लंबा अजगर देखा गया। पुलिसकर्मी जब ड्यूटी पर पहुंचा तो उनके अजगर को देखाकर होश उड़ गए, सामने अजगर देखकर वह घबरा गया और खुद से ही उसे निकालने की कोशिश करने लगे।

लेकिन जब बहुत प्रयास करने के बाद भी पुलिसकर्मी अजगर को बाहर निकालने में सफल नहीं हुए तो उन्होनें वन विभाग की टीम को सूचना दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद उसको चंदावली में नहर के किनारे छोड़ दिया गया।