April 26, 2024

अमेरिका: विद्यालय में कत्लेआम, 18 बच्चें और तीन वयस्क समेंत 21 लोगों की मौत

New Delhi/Alive News : अमेरिका के टेक्सास बेहद ही दखद खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह एक प्राथमिक विद्यालय में एक 18 वर्षीय युवक ने अचानक ताबड़तोड़ शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें 18 बच्चे और तीन वयस्क शामिल हैं। हालांकिं, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा जा चुका है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस घटना पर दुख जताया है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के आदेश के बाद रॉब एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई के सूर्यास्त तक आधा झंडा रहेगा। वहीं जो बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के अनुसार ह मला बर की पहचान सल्वाडोर रामोस के रूप में हुई है। जो इसी इलाके का रहने वाला था। वहीं स्कूल में सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है। घायलों को एम्बुलेंस और बसों से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के मुताबिक इस घटना में एक 60 वर्षीय महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका इलाज जारी है। साथ ही अस्पताल ने कहा कि 10 साल की बच्ची की भी हालत गंभीर है।