March 12, 2026

अमन गोयल ने नवीनीकरण के कार्य का किया शुभारंभ

Faridabad/Alilve News : सेक्टर-7 स्थित पटेल पार्क के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ युवा भाजपा नेता अमन गोयल की मौजूदगी में भाजपा मंडल अध्यक्ष सीही बीएन पांडेय ने नारियल फोड़कर किया। गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा 4 लाख रुपए से पार्क का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। आरडब्ल्यूए सेक्टर-7 के प्रधान आरएस मावी, आरडब्ल्यूए सेक्टर-7 के उपप्रधान प्रकाश वीर नागर ने युवा भाजपा नेता अमन गोयल का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का प्रयास है कि शहर के सभी पार्क सुंदर स्वच्छ बने रहे। इसके लिए जन भागीदारी की आवश्यकता है। अमन गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों में समान रूप से विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की सुविधा के लिए इस पार्क का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस पार्क में लोगों के बैठने के लिए नई बैंच लगने के साथ साथ चार दिवारी आदि पार्क के नए सिरे से सौंदर्यीकरण करने का काम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पार्क के बेहतर ढंग से नवीनीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मंत्री विपुल गोयल द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है।

इस मौके पर एस के दीक्षित, महेंद्र सिंह सोलंकी, पवन चनना, वाईएस चनना, विष्णु गुप्ता, सचिन ठाकुर, वैभव घई, वजीर सिंह डागर, अजय बहल, जितेंद्र अग्रवाल, मोहन गर्ग, अभिषेक शर्मा, उमेश मित्तल, मदन लाल, धर्मवीर देसवाल, बीके अग्रवाल, सुनील आनंद, राज कुमार, महेश सीटू व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद थे ।