May 21, 2024

सदैव रखे भष्टाचारियों का ख्याल मनोहर लालः विधायक

Faridabad/Alive News: एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा की पंचायतीराज एंव शहरी स्थानीय निकाय कमेटी नगर निगम फरीदाबाद की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। खामी मिलने पर विधायक नीरज शर्मा ने आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि 200 करोड का घोटाला नगर निगम फरीदाबाद में हुआ है इसमेें 200 करोड के तो कागज उनके ही पास है लेकिन अगर इसकी सही से जांच की जाए तो यह 2000 करोड से ज्यादा पर पहुंचेगा। नगर निगम फरीदाबाद की जो नई बिल्डिंग बन रही है उसमें भी आधिकारी घोटाला कर गए। केन्द्रीय सर्तकता विभाग का स्पष्ट नियम है कि टेंडर होेने के बाद कार्य में कोई बदलाव नही किया जा सकता है।

उसके बावजूद स्कोप आफ वर्क चेंज कर दिया। मुख्यमंत्री का नारा है भष्टाचार का काल मनोहर लाल, लेकिन सदैव रखे भष्टाचारियों का ख्याल मनोहर लाल। सरकार वादा करती है पारदर्शिता का, हर टेंडर में एक पॉइन्ट होता है कि विकास कार्य का बोर्ड लगाया जाए जिसपर लिखा हो कितने का कार्य है, किस एजेंसी के द्धारा किया जा रहा है, तथा कार्य से सबंधित कोई शिकायत हो तो किस अधिकारी से सम्पर्कं किया जा सके। लकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।