March 7, 2026

तोड़फोड़ से पहले की जाएगी नया घर देने की पूरी तैयारी – निगमायुक्त

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में प्रस्तावित तोड़फोड़ को लेकर हाल ही में कॉलोनी निवासियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में लोगों की चिंताओं और सुझावों को ध्यान से सुना गया।

निगमायुक्त ने भरोसा दिलाया कि बिना तैयारी और उचित योजना के कोई भी तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कॉलोनी के पात्र लोग कोई पुनर्वास का प्रस्ताव देते हैं, तो उसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि तोड़फोड़ से पहले योग्य लोगों को वैकल्पिक आवास (पुनर्वास) की सुविधा दी जाए।

निगमायुक्त ने साफ किया कि यह मामला सरकार के सामने रखा जाएगा और सभी कदम लोगों के हित में उठाए जाएंगे।